मात्र 360 रुपये में बिक रही आपकी पहचान! टिकट के बहाने हो रही डिजिटल ठगी
Telegram Racket
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:33 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:33 PM
Telegram Racket : एक तरफ रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए नए नियम लागू कर रहा है, वहीं दूसरी ओर टेलीग्राम और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जीवाड़े का नया खेल शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रैकेट्स अब आधार-वेरिफाइड IRCTC यूजर ID और OTP खुलेआम बेच रहे हैं। दावा है कि इनकी मदद से एक मिनट से भी कम समय में कंफर्म तत्काल टिकट बुक हो सकता है।
OSINT जांच में हुआ बड़ा खुलासा
इंडिया टुडे की OSINT टीम ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच के दौरान 40 से ज्यादा टेलीग्राम ग्रुप्स की पहचान की गई, जो एक संगठित ई-टिकटिंग ब्लैक मार्केट का हिस्सा हैं। इन ग्रुप्स में हजारों एजेंट्स और टेक्निकल एक्सपर्ट्स सक्रिय हैं जो बॉट्स के जरिए फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
रेलवे का नियम और रैकेट की चालाकी
रेल मंत्रालय ने 1 जुलाई से एक नया नियम लागू किया है जिसके अनुसार तत्काल टिकट सिर्फ IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए ही बुक हो सकता है और इसके लिए आधार लिंक करना अनिवार्य है। लेकिन नियम लागू होते ही बॉट डेवलपर्स और एजेंट्स ने इसका तोड़ निकाल लिया। वे न सिर्फ आधार वेरिफाइड अकाउंट बेच रहे हैं, बल्कि बुकिंग तेज़ करने के लिए बॉट्स और ऑटोफिल टूल्स भी मुहैया करा रहे हैं।
कैसे काम करता है यह रैकेट?
टेलीग्राम ग्रुप 'Fast Tatkal Software' जैसे प्लेटफॉर्म पर ये एजेंट्स बॉट्स बेचते हैं। WinZip नाम के APK फाइल का जब विश्लेषण किया गया तो पता चला कि यह एक ट्रोजन मैलवेयर है, जो यूजर की निजी जानकारी चुरा सकता है। बॉट्स के जरिए IRCTC के लॉगिन क्रेडेंशियल, ट्रेन और यात्री की जानकारी, यहां तक कि पेमेंट डिटेल तक ऑटोफिल की जाती है। VPS और फर्जी IP एड्रेस से बॉट्स को पकड़े जाने से बचाया जाता है।
क्या है रेलवे की प्रतिक्रिया?
रेलवे मंत्रालय ने बताया है कि एंटी-बॉट सिस्टम के जरिए अब तक 2.5 करोड़ फर्जी आईडी सस्पेंड की जा चुकी हैं। इसके अलावा, तत्काल टिकट खुलने के शुरुआती 30 मिनट में एजेंट बुकिंग पर बैन लगा दिया गया है। एक प्रेस रिलीज में रेलवे ने यह भी बताया कि बुकिंग के शुरुआती 5 मिनटों में बॉट ट्रैफिक कुल लॉगिन्स का 50% तक होता है, जिससे आम यात्री को टिकट नहीं मिल पाता। Telegram Racket