Tamil Naidu News : उदयनिधि स्टालिन ने मंत्री के रूप में शपथ ली
Tamil Naidu News : Udhayanidhi Stalin takes oath as minister (Curtsey ANI )
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:04 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:04 PM
Tamil Naidu News : द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक और पार्टी की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन को यहां बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मंत्री के रूप में शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों की मौजूदगी में उदयनिधि को राज भवन में हुए एक सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
Tamil Naidu News :
अपनी ट्रेडमार्क सफेद रंग की कमीज पहने हुए उदयनिधि ने अपने पिता एवं पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन की शैली में ही तमिल में शपथ ली। उनकी कमीज पर द्रमुक की युवा इकाई का ‘लोगो’ छपा हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह 10 मिनट में ही खत्म हो गया। राज्य के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 45 वर्षीय विधायक को बधाई दी।