सामने आया Swiggy का नया स्कैम, वायरल हो रही वीडियो
Swiggy New Scam
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:45 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:45 PM
Swiggy New Scam : दिन पर दिन देश डिजिटल होता जा रहा है। आज कल खाना मांगना भी बेहद आसान हो गया है। बस एक कॉल और स्विगी या जोमैटो से कुछ ही मिनटों में खाना आपके गेट पर पहुंच जाता है। इन एप्स के आ जाने के बाद इंसान का काफी समय बचने लगा है। लेकिन कभी-कभी इन एप के जरिए लोग ऑर्डर करते हैं तो उनका अनुभव अच्छा नहीं जाता है। ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, जिसका स्विगी का अनुभव कुछ अच्छा नहीं रहा। जिसके बाद महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है।
नया स्कैम लेकर आए स्विगी
वायरल वीडियो की शुरूआत ही महिला 'एक कमाल का स्कैम लेकर आए हैं स्विगी वाले मार्केट में' कहते हुए करती है। इसके बाद महिला वीडियो में अपने साथ हुए पूरे स्कैम के बारे में बताती है। महिला बताती है कि उसने स्विगी से 8:20 पर कुछ सामान ऑर्डर किया जिसका पैसे एक मिनट में कट जाता है। स्विगी ने डिलीवरी का टाइम 30 मिनट दिया था मगर 9 बजे तक खाना नहीं आया है। काफी देर बाद महिला ने इंतजार किया, लेकिन उसका ऑर्डर नहीं आया फिर उसने स्विगी के कॉल सेंटर को कॉल करके बताया कि अभी तक फूड पिकअप नहीं हुआ है। तो आप अपनी तरफ से ऑर्डर कैंसल करे दीजिए। इसके बाद एप वालों ने कहा कि आपके सिस्टम में भले ही ऑर्डर 8:20 पर हुआ हो मगर हमारे सिस्टम में ऑर्डर 8:40 को लिया गया है तो उसके मुताबिक आपका ऑर्डर 9:10 तक आ जाएगा। इसके बाद वह बताती है कि एप वाले ना पैसा रिफंड करने को तैयार हैं और ना ही ऑर्डर कैंसल करने के लिए।
अब तक 2.4 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो
वहीं स्विगी के इस स्कैम वाली वीडियो के कैप्शन में महिला ने एक पोस्ट डालते हुए बताया कि, 'मेरी बात स्विगी के सीनियर रिप्रेजेंटेटिव से बात हुई। उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया है कि वह अपने कर्मचारियों को अच्छे से ट्रेन करेंगे और ऐसा फिर किसी भी कस्टमर के साथ दोबारा नहीं होगा।' आपको बता दें इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर swatimukund नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2.4 मिलियन लोगों ने देख चुके हैं।