डुप्लीकेट तथा फर्जी बाबा है अपने को शंकराचार्य कहने वाला अविमुक्तेश्वरानंद
Swami Avimukteshwarananda
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:12 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:12 PM
Swami Avimukteshwarananda : राम मंदिर तथा केदारनाथ धाम पर कड़ी टिप्पणी करने वाला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला ज्यादा बड़ा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को डुप्लीकेट तथा फर्जी बाबा बताया गया है। इतना ही नहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस का भगोड़ा भी करार दिया गया है।
फर्जी बाबा है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
दरअसल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को साधु-संतों के बीच में से ही बड़ी चुनौती मिली है। ज्योतिर्मठ ट्रस्ट के स्वामी गोविंदानंद ने बड़े-बड़े आरोप स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ऊपर लगाए हैं। एक प्रेसवार्ता में ये बड़े-बड़े आरोप लगाए गए हैं। प्रेसवार्ता में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर स्वामी गोविंदानंद सरस्वती बुरी तरह भडक़े हैं। उन्होंने शंकराचार्य को झूठा, धोखेबाज और कांग्रेस का खिलौना बताया है। स्वामी गोविंदानंद सरस्वती बोले कि नि:संदेह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कांग्रेस का खिलौना हैं और उनके पास इसके सबूत हैं। स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने आगे कहा कि जब भी मैंने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ सवाल उठाए, वह हमेशा बच जाते थे लेकिन आखिरकार वह पकड़े गए। स्वामी गोविंदानंद सरस्वती बोले कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ज्योतिष पीठ (उत्तराखंड) के नए शंकराचार्य के रूप में ताजपोशी को अक्टूबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने रोक दिया था।
बाद में अविमुक्तेश्वरानंद ने कोर्ट को प्रियंका गांधी का पत्र देते हुए तर्क दिया गया था कि कांग्रेस ने उन्हें शंकराचार्य के रूप में स्वीकार किया, इसलिए उन्हें कानूनी अधिकार भी दिया जाना चाहिए। स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने कांग्रेस के लेटरहेड पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखे प्रियंका गांधी के पत्र को दिखाते हुए पूछा कि उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कैसे संबोधित किया है? गोविंदानंद सरस्वती ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी की ओर से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य घोषित करने की क्षमता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि देखिए यह कितना मूर्खतापूर्ण है। स्वामी गोविंदानंद सरस्वती के अनुसार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला कि हर कोई उन्हें शंकराचार्य के रूप में मान्यता देता है। वह 'अपराधी' और 'धोखेबाज' हैं। स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने कहा है कि यह फर्जी तथा डुप्लीकेट बाबा है। हम उसे साधु ही नहीं मानते। Swami Avimukteshwarananda