केरल के बीजेपी सांसद छोड़ सकते है मंत्री पद, बताई ये वजह
Suresh Gopi
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:19 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:19 AM
Suresh Gopi : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का गठन हो गया है। रविवार की शाम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए है। उन्होंने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। वहीं अब पीएम मोदी की कैबिनेट से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल केरल से भाजपा के पहले सांसद सुरेश गोपी, जिन्होंने रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वो अब अपने पद को छोड़ना चाहते है। उन्होंने अपने पद से दूरी बनाने की संभवाना जताई है।
Suresh Gopi
सांसद सुरेश गोपी छोड़ सकते है पद
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समरोह के बाद सांसद ने एसुरेश गोपीक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि, उन्होंने मंत्री पद नहीं मांगा है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही पद से मुक्त कर दिया जाएगा
फिल्मों के कारण छोड़ सकते है मंत्री पद
मिली जानकारी के अनुसार अपने मंत्री पद छोड़ने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिल्में साइन की हैं और उन्हें करना है। बीजेपी सांसद सुरेश गोपी ने कहा, 'मैं त्रिशूर के सांसद के रूप में काम करूंगा.' सुरेश गोपी ने त्रिशूर संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की और केरल से भाजपा के पहले सांसद के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। भाजपा सांसद सुरेश ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) उम्मीदवार वी एस सुनीलकुमार को 74686 वोटों से हराया।
सुरेश गोपी ने कहा, 'मेरा मकसद सांसद के रूप में काम करना है। मैंने कुछ नहीं मांगा, मैंने कहा था कि मुझे इस पद की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि मैं जल्द ही पद से मुक्त हो जाऊंगा। त्रिशूर के मतदाताओं से कोई दिक्कत नहीं नहीं है। वे यह जानते हैं और एक सांसद के रूप में मैं उनके लिए वास्तव में अच्छा कार्य करूंगा। मुझे किसी भी कीमत पर अपनी फिल्में करनी हैं। Suresh Gopi