बिग ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, अमेरिकी कंपनी का दिख रहा ऐड
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:50 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:50 PM
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल के हैक होने की खबर है। इस खबर के आते ही हड़कंप मच गया। चैनल पर अब कोर्ट की कानूनी कार्यवाही के बजाय रिपल लैब्स द्वारा विकसित एक क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दिख रही है। ये अमेरिका स्थित एक कंपनी है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर आम तौर पर महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण किया जाता है। चैनल पर एक भी पुराने वीडियोज भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दे कि वीडियो के नीचे लिखा था, ‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी 2 बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन’। सर्वोच्च न्यायालय संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल करता है। शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था। Supreme Court