2024 में बढ़ जाएगी गर्मी की छुट्टियां, स्कूलों में ज्यादा मिलेंगे हॉलिडे
Summer Vacation in Schools 2024
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:41 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:41 AM
Summer Vacation in Schools 2024 : अप्रैल के महीने की शुरुआत हो चुकी है, लगभग सभी स्कूलोंने अपने रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इसकी के साथ जल्द स्कूलों में नए सेशन की भी शुरुआत होने वाली है। लेकिन इससे पहले आता है Summer Vacation यानि गर्मियों की छुट्टियां, जिनका स्कूली बच्चें काफी बेशबरी से इंतजार करते हैं। तो उन बच्चों के लिए इस साल की गर्मी की छुट्टियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुासर इस साल बच्चों को Summer Vacation हर साल से थोड़ी ज्यादा मिलने वाली है। यानि इस साल का समर वैकेशन लंबा होने वाला है। इसके पीछे की वजह है लोकसभा चुनाव और इस साल Summer Vacation को बढ़ने का काम किया है WBBSE ने। इस खबर के साथ ही WB Board School Holiday Calendar 2024 भी जारी किया गया है।
Summer Vacation in Schools 2024
जारी हुआ समर वैकेशन 2024 का शेड्यूल
आपको बता दें WBBSE पश्चिम बंगाल का स्टेट एजुकेशन बोर्ड है। जिसने इस साल पश्चिम बंगाल में समर वैकेशन 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी किए गए शेड्यूल को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस साल में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए गए हैं। जारी किए गए समर वैकेशन 2024 के शेड्यूल में अलग-अलग जिलों में स्कूलों में छुट्टियां 12 दिनों तक के लिए बढ़ा दी गई है। जिसके चलते इस साल कुल Summer Vacation की अवधि बढ़ गई।
लोकसभा चुनाव के चलते लिया फैसला
जानकारी के अनुसार साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनावों का सात चरणों वेस्ट बंगाल में होने वाला है। इसको ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने चुनाव प्रक्रिया के साथ तालमेल बिठाने के लिए स्कूलों की Summer Vacations के दिनों को बढ़ी ही सावधानी से तैयार किया है।