ऋषभ पंत को आईपीएल में ये गलती करनी पड़ी महंगी, BCCI ने किया बैन
Rishabh Pant Banned
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:39 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:39 PM
Rishabh Pant Banned: आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है, इस बार सभी टीमों के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में जबरदस्त वापसी की है, और टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स को अब सिर्फ दो मैच खेलने हैं और इन दो मैचों में जीत के साथ उसको प्लेऑफ में जगह मिलने मौका मिल सकता है।
Rishabh Pant Banned
आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स को इस खुशी के बीच बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की टीम कप्तान ऋषभ पंत पर BCCI ने एक मैच का बैन लगा दिया है। जिसके चलते 12 मई को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होने वाले मैच में ऋषभ पंत नजर नहीं आएंगे। ऋषभ पंत के अलावा उनके साथी खिलाड़ियों को भी BCCI की ओर से जुर्माना लगाया है।
ऋषभ पंत पर क्यों लगा बैन?
आपको बता दें कि रविवार 12 मई को बेंगलुरु और दिल्ली के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को बूरी खबर मिली है। आईपीएल की ओर से एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को टीम के धीमे ओवर रेट के कारण एक मैच से बैन कर दिया है। दिल्ली की टीम ने इस सीजन में ऐसी गलती तीसरी बार की है। नियमों के मुताबिक, पहली और दूसरी बार ऐसी गलती करने पर कप्तान और टीम को सिर्फ जुर्माना भरना पड़ता है। लेकिन धीमे ओवर को तीसरी बार दोहराने के बाद सीधे कप्तान पर बैन लगता है।
Rishabh Pant Banned
अपील का भी नहीं हुआ फायदा
आपको बताते चले कि मैच रेफरी ने ऋषभ पंत को ये सजा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के में स्लो ओवर रेट के कारण मिली है। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि दिल्ली ने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद BCCI के लोकपाल ने इस पर एक वर्चुअल सुनवाई की गई है। यहां से भी दिल्ली और ऋषभ पंत को राहत नहीं मिली क्योंकि लोकपाल ने मैर रेफरी के फैसले को सही पाया और इसे बरकरार रखा। इसी वजह से ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, बल्कि प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर को भी 12 लाख या मैच फीस के 50 फीसदी हिस्सा का जुर्माना लगाया है। Rishabh Pant Banned