रेव पार्टी में आया इस दिग्गज अभिनेत्री का नाम, पुलिस ने शुरू की जांच
Rave Party
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:44 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:44 PM
Rave Party : तेलुगू इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि तेलुगू इंडस्ट्री को तमाम फिल्में देने वाली अभिनेत्री हेमा (Actress Hema) की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल बेंगलुरु की एक रेव पार्टी में तेलुगू अभिनेत्री हेमा नशीले पदार्थ सेवन की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं।
FIR दर्ज की गई
दरअसल बेंगलुरु में Rave Party करती पकड़ी गईं तेलुगु अभिनेत्री हेमा की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरू के एक फार्म हाउस में 18 मई को शाम पांच बजे से 19 मई की सुबह छह बजे तक पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में एक दिन में 50 लाख रुपए से भी अधिक खर्च होने का अनुमान है। इस मामले को लेकर बेंगलुरू के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अब हेमा समेत आठ लोगों को नोटिस जारी कर हाजिर होने के लिए कहा गया है।
प्रोफेशनल लोग भी थे शामिल
बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) के अनुसार फार्म हाउस से एमडीएमए की 17 गोलियां और कोकीन सहित अन्य मादक पदार्थ भी मिले हैं। इस पार्टी में बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के कई मॉडल्स और टेक प्रोफेशनल्स भी शामिल थे। पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पार्टी में जाने-माने डीजे, मॉडल, अभिनेता-अभिनेत्री और तकनीकी जगत से जुड़े कई लोग शामिल थे। छापेमारी के दौरान नशीली दवाएं के लेने में पॉजिटिव पाई गई हेमा की मुश्किलें बेहद बढ़ गई है। वैसे तो हेमा की तरफ से सीसीबी की एंटी-नारकोटिक्स विंग के सामने पेश होने के लिए समय मांगा गया है पर हेमा के खिलाफ सेक्शन 2 और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।