नीट के रिजल्ट में राजस्थान के छात्रों ने कर दिया कमाल,बनाया इतिहास
NEET Paper Leak
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:28 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:28 AM
NEET UG TOPPERS : देश की प्रतिष्ठित परीक्षा नीट के रिजल्ट में राजस्थान के छात्रों ने कमाल कर दिया है । नीट यूजी की परीक्षा में एक नया रिकॉर्ड बना है जिसमें पहली बार 67 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया है।
नीट यूजी की परीक्षा में बना नया रिकॉर्ड
नीट परीक्षा के इतिहास में इतने छात्रों ने पहली बार 720 में से 720 अंक प्राप्त किए हैं। और इन सभी छात्रों को ऑल इंडिया वन रैंक दी गई है। लेकिन इसमें भी ज्यादा की खुशी की बात राजस्थान के छात्रों के लिए है क्योंकि इन 67 छात्रों में से 11 छात्र राजस्थान के हैं। यानी 67 में से 11 टॉपर्स राजस्थान के हैं ।
NEET UG TOPPERS
राजस्थान के छात्रों ने बनाया इतिहास
सौ फीसदी अंक लाने वालों वाले इन छात्रों की इस कामयाबी में कोटा की कोचिंग का भी बड़ा योगदान रहा है । आपको बता दें कि 5 मई को नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 23 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 10 लाख छात्र और 13 लाख छात्राएं शामिल हुई थी। राजस्थान के छात्रों की सफलता NEET UG TOPPERS की बात करें तो राजस्थान में चार छात्राओं ने परफेक्ट को 720 में से 720 अंक प्राप्त किए हैं। राजस्थान से प्राचिता, ईशा कोठारी, ईरम काजी औऱ जाहृवी ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। वही राजस्थान के 7 छात्रों सौरभ, आदर्श सिंह, शशांक, श्याम, ध्रुव गर्ग, देवेश जोशी और सुमित कुमार ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। आपको बता दें कि NEET UG में यह भी एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना है । जिसमें इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को परफेक्ट स्कोर मिला है। बात करें पिछले साल की तो 2023 में सिर्फ 7 छात्रों को परफेक्ट स्कोर मिला था।