जिंदा आदमी का पोस्टमार्टम, चिता पर आग देते ही उठ खड़ा हुआ मृत शख्स
Rajasthan News
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:38 AM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:38 AM
Rajasthan News : डॉक्टर को धरती का भगवान कहते हैं लेकिन राजस्थान की एक घटना ने डॉक्टरों की शर्मनाक करतूत को दुनिया के सामने ला दिया है। राजस्थान के झुंझुनू के राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जिंदा व्यक्ति का पोस्टमार्टम कर उसके शरीर को डीप फ्रीजर में रखवा दिया। ढ़ाई घंटे तक शव डीप फ्रीजर में रखा रहा पर जब मृत व्यक्ति का शव चिता पर रखा गया तो मृत शख्स जिंदा हो गया।
क्या है मामला?
राजस्थान के झुंझुनू का राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल इस समय चर्चा में है। दरअसल राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जिंदा व्यक्ति को डीप फ्रीजर में रख दिया। डॉक्टरों की लापरवाही का खुलासा उस वक्त हुआ जब शख्स को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाकर चिता पर लिटाया गया। इस दौरान उसकी सांसे चलने लगी। उसके शरीर में हरकत देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। इसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। अब उसका बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत सामान्य बताई जा रही है।
ICU में चल रहा है इलाज
चिकित्सकों ने जिसे मृत घोषित कर दिया था, उसका अब उसी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है, फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित की है और देर रात को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अनुशंसा पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव निशा मीणा ने बीडीके के पीएमओ डॉ. संदीप पचार, डॉ. योगेश कुमार जाखड़ व डॉ. नवनीत मील को निलंबित कर दिया। Rajasthan News