राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, धमाके के बाद जिंदा जले 7 लोग
Rajasthan News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:20 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:20 PM
Rajasthan News : राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। जिसके बाद दोनों वाहनों में जबर्दस्त आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों वाहन जलकर खाक हो गए और इस घटना में सात लोग जिंदा जल गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
Rajasthan News
टक्कर के बाद हुआ धमाका
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिल को दहला देने वाली यह घटना रास्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कोतवाली इलाके में रविवार दोपहर में हुई। जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर बाईपास के पास यह घटना हुई। एक कार तेज गति से आते हुए आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे वहां तेज धमाका हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग चौंक गए। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही कार और ट्रक आग की लपटों में घिर गए।
भीड़ के सामने जले 7 लोग
कार और ट्रक की टक्कर में हुए धमके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कार और ट्रक भीषण आग की लपेटों से घिरे है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटवाया। बाद में दमकल विभाग की टीम पहुंची। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था। थोड़ी ही देर में कार और ट्रक में सवार सात लोग मौके पर मौजूद लोगों के सामने ही जिंदा जल गए।
यूपी के थे कार सावर लोग
कार और ट्रक में जिंदा जले लोग कौन थे। इसका अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि कार उत्तर प्रदेश के नंबर की है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं।