राजस्थान बोर्ड ने जारी के12वीं परिणाम, 96.88 प्रतिशत बच्चे पास
RBSE 12th Result 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:37 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:37 PM
RBSE 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 12वीं की परीक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आरबीएसई ने छात्रों के लिए नतीजे जारी कर दिए है। राजस्थान बोर्ड ने 20 मई को तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित किए। अगर आप भी राजस्थान बोर्ड के छात्र हो तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हो।
RBSE 12th Result 2024
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरबीएसई बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जारी किया। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम की सूची जारी नहीं की गई है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस साल कुल 96.88 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। ये पिछले साल के मुकाबले करीब 4 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम में 92.35 फीसदी बच्चे पास हुए थे। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र 12वीं के नतीजों को
Rajasthan 12 Arts Result Check: राजस्थान 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कैसे देखें?
आप आरबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर पर देख सकते हो। वेबसाइट के लिए ये प्रॉसेस फॉलो करें-राजस्थान बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in 2024 या rajresults.nic.in पर जाएं।होम पेज पर RBSE 12th Arts Result 2024 Link मिलेगा, उसपर जाकर टैप करें। फिर नया विंडो खुलेगा। फिर यहां दिए गए बॉक्स में अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं रोल नंबर समेत अन्य जानकारी भरकर जमा कर दें। फिर आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा, आप इसे डाउनलोड करके आपने पास भी रख सकते हो....