प्रधानमंत्री मोदी को सताई सद्गुरु की चिंता, जाना ताजा हाल
PM Modi
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:42 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:42 PM
Sadhguru Jaggi Vasudev's Brain Surgery: सदगुरू के नाम से प्रसिद्ध ईशा फांउडेशन वाले स्वामी जग्गी वासुदेव बहुत बीमार हैं। सद्गुरु जग्गी वासुदेव की बीमारी की खबर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी चिंता हुई है। पीएम मोदी ने सदगुरू जग्गी वासुदेव की ताजा स्थिति तथा स्वास्थ्य का हालचल पूछकर डाक्टरों को उनका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए हैं।
हुई है ब्रेन सर्जरी
आपको बता दें कि ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी हुई है। मस्तिष्क में रक्तस्राव व सूजन के चलते सद्गुरु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क में जमे रक्त को बाहर निकालने के लिए 17 मार्च को सर्जरी की गई। अब हालत सुधर रही है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। बयान में बताया गया है कि वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम सद्गुरू जग्गी वासुदेव के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। सद्गुरु को बीते चार सप्ताह से गंभीर सिरदर्द की शिकायत थी। इसी में उन्होंने 8 मार्च को महा शिवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन भी किया। 14 मार्च तक यह दर्द और बढक़र गंभीर हो पाया, जिसके चलते उन्हें चिकित्सा परामर्श लेना पड़ा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सद्गुरु जग्गी वासुदेव से बातकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके की इजाजत बाद सद्गुरु ने पीएम का आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा अभिभूत हूं।