महाराष्ट्र में तेज हुई सियासी हलचल, अजीत गुट के 15 MLA शरद पवार के संपर्क में
Maharashtra Political Update
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:18 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:18 PM
Maharashtra Political Update : लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को मिली बड़ी हार के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई हैं । खबर आ रही है कि अजित पवार के एनसीपी गुट के कई विधायक शरद पवार के संपर्क में है। Maharashtra में सियासी उथल-पुथल मची हुई है। अजित पवार भी एनसीपी विधायकों और अन्य पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं।
अजीत गुट के 15 MLA शरद पवार के संपर्क में
Maharashtra Political Update
सूत्रों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एनसीपी के 10 से 15 विधायक शरद पवार के संपर्क में है। सूत्रों का कहना है कि यह विधायक शरद पवार को अपना समर्थन दे सकते हैं। आपको बता दें कि इन लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों की करारी हार हुई है। इस हार के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश भी की है। दूसरी तरफ अजित पवार भी बीजेपी से से नाराज बताए जा रहे हैं और और इन सभी घटनाक्रमों के बीच महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
आपको बता दे की महाराष्ट्र में सत्तारूढ दल को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी को उम्मीद से बहुत ही कम सीटें मिली हैं। अजीत पवार की पार्टी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। और वह मात्र एक सीट पर जीत दर्ज कर सकी है । यहां तक की अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी चुनाव हार गई हैं।
Maharashtra Political Update