PNB अकाउट्स होलडर्स के लिए अलर्ट! बंद न हो जाए खाते
PNB Alert
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:36 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:36 AM
PNB Alert : देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने अकाउट्स होलडर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगर आपका खाता भी PNB में है, तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, PNB ने उन ग्राहकों या अकाउंट होल्डर्स को अलर्ट जारी किया है, जिनके खाते में बीते तीन साल से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है। साथ ही अगर इन अकाउंट में राशि भी नहीं है, तो ऐसे खातों को एक महीने में बंद कर दिया जाएगा। तो अगर आपने भी अपने PNB में अपना खाता खुलवा रखा है, और पिछले 3 साल से उसमें कोई लेन-देन नहीं किया है, तो फिर समय रहते अपने PNB खाते का इस्तेमाल करिए और उसे बंद होने से बचाइए।
क्यों उठाए जा रहे ऐसा कदम?
पब्लिक सेक्टर के दिग्गज बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को चेतावनी देते हुए आगाह किया है, कि अगर उनके खातों में पिछले तीन साल से किसी भी तरह की कोई लेन-देन नहीं हुई है और उनका अकाउंट में बैलेंस भी निल है, तो एक महीने में इन खातों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह कदम पीएनबी की ओर से ऑपरेट ना होने वाले ऐसे खातों के मिसयूज को रोकने के लिए उठाया है। PNB की ओर से जारी की गई एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ऐसे सभी खातों की कैलकुलेशन 30 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी।
ये खातें नहीं होंगे बंद
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि एक महीने बाद इस तरह के अकाउंट्स को बिना किसी नोटिस के बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसे अकाउंट्स जो कि डीमैट खातों (Demat Accounts) से लिंक्ड हैं, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। वहीं 25 वर्ष से कम उम्र के ग्राहक वाले स्टूडेंट अकाउंट्स, नाबालिगों के खाते, SSY/PMJJBY/PMSBY/APY जैसी स्कीम्स के लिए खोले गए खातों को भी सस्पेंड नहीं किया जाएगा।