विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना'
PM Modi
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:58 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:58 AM
PM Modi : कारगिल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि देने लद्दाख के द्रास सेक्टर पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर शहीद वीर जवानों श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सैनिकों को संबोधित करते हुए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं अग्निपथ स्कीम को लेकर उठ रहे सवालों पर विपक्ष को करारा जवाब दिया।
पीएम मोदी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ
पीएम मोदी ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में रिफॉर्म्स के लिए मैं भारत की आर्म्ड फोर्सेस की सराहना करना चाहता हूं। अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी हमारी सेनाओं ने बीते सालों में कई साहसिक फैसले लिए है। सेना द्वारा किए जरूरी रिफॉर्म का एक उदाहरण अग्निपथ स्कीम भी है। दशकों तक संसद से लेकर अनेक कमेटियों तक में सेनाओं को युवा बनाने पर की चर्चा रहती है।
सेना की औसत आयु ग्लोबल एवरेज से ज्यादा
उन्होंने कहा कि, 'भारत के सैनिकों की औसत आयु ग्लोबल एवरेज से ज्यादा होना, ये हम सबकी चिंता बढ़ा रहा है। इसलिए यह विषय सालों तक अनेक कमेटियों में भी उठा, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़ी इस चुनौती के समाधान की पहले इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। शायद कुछ लोगों की मानसिकता ही ऐसी थी कि सेना मतलब, नेताओं को सलाम करना, परेड करना. हमारे लिए सेना मतलब, 140 करोड़ देशवासियों की आस्था करना, हमारे लिए सेना मतलब 140 करोड़ देशवासियों की शांति की गारंटी, हमारे लिए सेना मतलब देश की सीमाओं को सुरक्षा की गारंटी। अग्निपथ योजना के जरिए देश ने इस महत्वपूर्ण सपने को एड्रेस किया..'
पीएम मोदी ने बताया अग्निपथ योजना का मकसद
अपने बयान में प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'अग्निपथ का लक्ष्य का सेनाओं को युवा बनाना है,अग्निपथ का लक्ष्य का सेनाओं को युद्ध के लिए निरंतर योग्य बनाए रखना है। दुर्भाग्य से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बनाकर रख दिया है। कुछ लोग सेना के इस रिफॉर्म में भी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में झूठ की राजनीति करते नजर आते है। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने सेनाओं में हजारों करोड़ के घोटाले करके हमारी सेनाओं को कमजोर कर दिया। ये वहीं लोग हैं जो चाहते थे कि एयरफोर्स को कभी आधुनिक फायटर जेट ना मिले। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने तेजस फाइटर प्लेन को भी डिब्बे में बंद करने की तैयारी कर ली थी। PM Modi
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।