55 रुपये जमा करने पर किसानों को मिलेगी 3000 की पेंशन, कैसे करें आवेदन
PM Kisan Mandhan Yojana
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:25 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:25 AM
PM Kisan Mandhan Yojana : केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसका लाभ सीधे तौर पर देश के आम किसानों को मिलता है। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 60 वर्ष से ज्यादा के आयु के किसानों को 3 हजार रुपये महीने यानी 36,000 रुपये की वार्षिक पेंशन दी जाती है।
PM Kisan Mandhan Yojana
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए किसानों को मात्र 55 रुपये देने होते हैं। जिसके बाद किसानों को 60 साल की उम्र पार करने के बाद हर महीने 3000 रुपये पेंशन के तौर पर दिये जाते हैं। केन्द्र सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को शुरू किया था। चलिए जानते हैं किसान कैसे ले सकते है इस योजना का लाभ, और क्या है इस योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया?
पेंशन के लिए जमा करने होंगे 55 से 200 रुपये
आपको बता दें कि केंद्र सरकार का उद्देश्य छोटे सीमांत किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाना था। 18 से लेकर 40 साल की उम्र तक के सभी किसान केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि अलग-अलग उम्र के पड़ाव के हिसाब से अलग-अलग प्रीमियम इस योजना का लाभ लेने के लिए भरना होता है। जो 55 रूपये से लेकर 200 रुपये तक होता है। 60 साल उम्र होने के बाद इस योजना में सूचीबद्ध किसानों को हर महीने पेंशन के तौर 3 हजार रुपये मिलते हैं। अगर इस योजना का लाभ ले रहे लाभार्थी किसान की किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो फिर उसकी पत्नी को हर महीने इसकी आधी पेंशन यानी 1500 रुपये दिए जाते हैं।
कैसे करना है अप्लाई
इस योजना के लाभ लेने के लिए सबसे पहले किसानों को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद किसानों को लॉगिन करना होगा। इसके बाद योजना के लिए मांगी गई सभी जानकारी इसमें दर्ज करनी होगी। इसके बाद OTP जेनरेट पर क्लिक करने के बाद किसान द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP आने पर उसे दर्ज करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके अलावा पीएम किसान के लिए नामित नोडल अधिकारी के कार्यालय के जरिए आवेदन किए जा सकते हैं।