पिटबुल ने शख्स के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, मांग रहा है इंसाफ
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:51 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:51 AM
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) से हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां पिटबुल (Pitbull attack) का आतंक देखने को मिला है। दऱअसल एक महिला अपने पेट डॉग को लेकर लिफ्ट में जा रही थी। इस दौरान एक दूसरा शख्स आ गया, तभी पिटबुल ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। जिसके बाद यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
कैसे हुआ हमला?
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना नेशनल हाइवे 44 पर स्थित कुंडली पार्कर रेजीडेंसी की बताई जा रही है। जहां सुदर्शन नाम का शख्स रोज की तरह अपनी मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था। जब वहां से वो वापस लौटा तो सोसायटी की लिफ्ट में जाने लगा। उसी वक्त पूनम नाम की महिला अपने पालतू कुत्ते पिटबुल के साथ लिफ्ट में थीं। तभी सुदर्शन लिफ्ट में पहुंचा तो महिला के पिटबुल ने उसपर हमला बोल दिया। उसने सुदर्शन के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया था।
https://twitter.com/priveshpandey/status/1768901440322650513
शख्स को अस्पताल में कराया भर्ती
आपको बता दें पिटबुल के हमले के बाद सुदर्शन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सुदर्शन का कहना है कि एक नहीं, बल्कि तीन से चार कुत्ते इसी प्रजाति के सोसायटी पाले जा रहे है। सरकार के बैन के बाद भी यहां पिटबुल प्रजाति के कुत्ते पाले जा रहे है।
Haryana News
पीड़ित ने कहा- पुलिस और रेजीडेंसी एसोसिएशन से की है शिकायत
इस घटना पर घायल सुदर्शन का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन पुलिस के आला अधिकारी कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इस के साथ ही उन्होंने रेजीडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन से भी शिकायत की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले में लीगल कार्रवाई के साथ-साथ कुत्ते के मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन सवाल यह है कि आखिरकार बैन होने के बावजूद इस प्रजाति के कुत्ते कैसे पाले जा रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि सोसाइटी में तीन से चार पिटबुल हैं, जो कि बगैर परमिशन के हैं। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की तो सभी ने कैमरे से दूरी बना ली है। इस मामले में कुंडली थाना प्रभारी से बातचीत की तो उन्होंने शिकायत होने की बात तो कही, लेकिन कार्रवाई को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बोले। Haryana News