इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, गरीब जनता की जेब पर पड़ेगा असर
Petrol-Diesel Price Hike
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:58 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:58 PM
Petrol-Diesel Price Hike : चुनाव खत्म होने के बाद गरीब जनता पर महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है। दरअसल कर्नाटक राज्य सरकार ने आम जनता को झटका देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा कर दिया है। सरकार ने पेट्रोल 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3.02 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी ‘कर्नाटक सेल्स टैक्स’ (KST) में संशोधन के बाद हुई है।
कर्नाटक सेल्स टैक्स में हुई बढ़ोतरी
राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल पर KST 25.92% से बढ़ाकर 29.84% और डीजल पर 14.3% से बढ़ाकर 18.4% कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपए लीटर और डीजल 85.93 रुपए लीटर बिकेगा।
दिल्ली में 94.72 रुपए लीटर बिक रहा पेट्रोल
आपको बता दें कि वहीं बाकी जगहों की बात करें तो वहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोईअभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर और डीजल 87.62 रुपए लीटर ही मिल रहा है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 106.47 रुपए लीटर और डीजल 91.84 रुपए लीटर है।
Petrol-Diesel Price Hike
साल 2021 में बढ़े थे दाम
मिली जानकारी के अनुसार आखिरी संशोधन नवंबर 2021 में हुआ था, जब पिछली भाजपा राज्य सरकार ने कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद के लिए पेट्रोल की कीमतों में 13.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 19.40 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।