भारत के सबसे बड़े सेठ के समधी का नाम तथा काम ढूंढ रहे हैं लोग, हम बता रहे हैं आपको
Mukesh Ambani
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:02 PM
भारत ही नहीं एशिया के सबसे बड़े पूंजीपति सेठ मुकेश अंबानी..... इन दिनों खूब चर्चा में हैं। मुकेश अंबानी को आप पूंजीपति, भारत का सबसे बड़ा सेठ, धन्ना सेठ अथवा उद्योगपति किसी भी नाम से जान सकते हैं। हाल ही में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के विवाह से पूर्व प्री-वेडिंग इवेंट हुआ है। मुकेश अंबानी के बेटे का प्री-वेडिंग इवेंट पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुकेश अंबानी के बेटे के प्री-वेडिंग इवेंट पर एक हजार करोड़ रूपए से अधिक खर्च हुए हैं। ऐसे में हर कोई मुकेश अंबानी की होने वाली बहू तथा उनके समधी का नाम व काम जानना चाहता है। हम आपको बता रहे हैं कि मुकेश अंबानी की होने वाली बहू तथा समधी के नाम।
कौन है मुकेश अंबानी की होने वाली बहू ?
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट को देख तथा पढक़र आप जान गए होंगे कि मुकेश अंबानी की होने वाली बहू का नाम राधिका मर्चेन्ट है। आपको बता दें कि राधिका मर्चेन्ट एक सुंदर तथा सुशील भारतीय युवती है। राधिका मर्चेन्ट को नृत्य (डांस) का बेहद शौक है। मुकेश अंबानी के घर की बहू बनने वाली राधिका मर्चेन्ट बेहतरीन क्लासिक डांसर हैं। डासिंग को राधिका अपना पैशन मानती रही है। इन दिनों राधिका मर्चेन्ट अपने पिता के कारोबार में उद्योगपति पिता का हाथ भी बंटाती है। संभावना है कि विवाह के बाद राधिका मर्चेन्ट अपने ससुर मुकेश अंबानी का कारोबार भी संभालने वाली हैं।
कौन हैं मुकेश अंबानी के समधी
भारत के सबसे बड़े सेठ मुकेश अंबानी के नए समधी का नाम वीरेन मर्चेन्ट है। वीरेन मर्चेंट की गिनती भी देश के बड़े अमीरों में की जाती है। हेल्थकेयर कंपनी Encore के सीईओ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 755 करोड़ रुपये है। वीरेन मर्चेन्ट का नाम पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुका है। उनकी हेल्थकेयर Encore के अनेक प्रोडक्ट भारत ही नहीं दुनिया भर में उपभोक्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी तथा राधिका मर्चेन्ट के प्री-वेडिंग समारोह पर 1 हजार करोड़ से भी अधिक का खर्च आया है। बेटी के पिता होने के कारण वीरेन मर्चेन्ट ने भी इस प्री-वेडिंग इवेंट में खूब खुलकर धन खर्च किया है।
मुकेश अंबानी के पहले समधी
इससे पहले मुकेश अंबानी के दो समधी हैं, जिनके पास बेशुमार संपत्ति है। बात करें मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल (Ajay Piramal) की, तो उनका पीरामल उद्योग समूह देश के बड़े से बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल है। पीरामल एंटरप्राइजेज फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी है। पीरामल कंपनी की दुनिया के 30 से भी अधिक देशों में शाखाएं हैं। पीरामल बोर्ड में अजय पीरामल के अलावा उनकी पत्नी स्वाति पीरामल वाइस चेयरमैन हैं। इसके अलावा बेटी नंदिनी और बेटे आनंद पीरामल (ईशा के पति) भी बोर्ड में शामिल हैं। कुल संपत्ति की बात करें तो Forbes के मुताबिक (Ajay Piramal) की नेटवर्थ 3.25 अरब डॉलर (करीब 26,938 करोड़ रुपये) है।
मुकेश अंबानी के एक और समधी
भारत के सबसे बड़े सेठ मुकेश अंबानी के दूसरे समधी अरुण रसेल मेहता (Russell Mehta) हैं। उनकी बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को मुकेश-नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ हुई थी। रसेल मेहता देश के बड़े ही प्रसिद्घ हीरा कारोबारी हैं और दुनिया के कई देशों में उनका कारोबार फैला हुआ है। मुकेश अंबानी के ये समधी Rosy Blue कंपनी के MD हैं। अरुण रसेल मेहता (Russell Mehta) की कंपनी के पूरे भारत में 26 शहरों में 36 से ज्यादा स्टोर्स हैं। इसके अलावा आज कंपनी दुनिया के 12 से अधिक देशों में हीरा कारोबार करती है। अब आप जान गए होंगे कि भारत के सबसे बड़े सेठ मुकेश अंबानी की होने वाली बहू का नाम तथा काम क्या है। यह भी आपको पता चल ही गया होगा कि एशिया के सबसे बडे धनपति मुकेश अंबानी के तीन समधी कौन-कौन हैं।