पेरिस ओलंपिक से आई खुशखबरी, मनु-सरबजोत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, रचा इतिहास
Paris Olympics 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:31 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:31 AM
Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने अपना लौहा मनवाया है। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक के मंगलवार यानी (30 जुलाई) चौथे दिन शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। दोनों ने 16-10 से यह मैच जीता। मनु भाकर ने भारत को दूसरा पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि इससे पहले मनु भाकर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल एक्ल प्रतियोगता में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल लाकर नया इतिहास रच दिया है।
मनु भाकर के नाम एक और रिकॉर्ड
बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 शूटिंग प्रतियोगिता में 22 साल की मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल मुकाबला कर कड़ी टक्कर दे रही है। वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली एकलौती एथलीट हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मनु ने 2023 एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहने के बाद भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया था। मनु भाकर ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय हैं। वह गोल्ड कोस्ट 2018 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स की चैम्पियन भी हैं, जहां उन्होंने CWG रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पदक जीता था। इसके अलावा मनु भाकर ब्यूनस आयर्स 2018 में यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज और देश की पहली महिला एथलीट बन गई है। उन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर टीम पिस्टल का खिताब अपने नाम किया था। Paris Olympics 2024
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।