एक तरफ प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबीयत दूसरी और तेजस्वी यादव का तंज
Prashant Kishor
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:16 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:16 PM
Prashant Kishor : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ PK पिछले कई दिनों से छात्रों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर थे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हाल ही में उन्हें जमानत मिली थी और वह पटना स्थित अपने आवास में थे। प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ने से उनके आवास में मेडिकल टीम और एंबुलेंस भेजी गई। हालांकि, वे अस्पताल नहीं जाना चाहते थे लेकिन उनकी टीम उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कह रही थी। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर को पटना के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रशांत किशोर के गले में हो रही है तकलीफ
डॉक्टरों के अनुसार, प्रशांत किशोर को गले में तकलीफ हो रही थी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका आमरण अनशन जारी रहेगा और वे केवल पानी पी रहे हैं। बता दें कि पटना में पिछले कई दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। यह स्थिति उस वक्त पैदा हुई जब सत्याग्रह समिति की बैठक हुई थी जिसमें यह फैसला लिया गया था कि आंदोलन जारी रहेगा। प्रशांत किशोर ने कहा था कि, उनका अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता। इससे पहले, पुलिस ने प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार किया था और धरनास्थल को खाली करवा लिया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर सो रहे थे।
बिना किसी शर्त के जारी रहेगी लड़ाई
बता दें कि, कोर्ट ने प्रशांत किशोर को सशर्त जमानत दी थी, जिसे प्रशांत किशोर ने ठुकरा दिया था और फिर बिना शर्त जमानत दी गई। जिसके बाद वे जेल से बाहर आए और अपने आवास लौट गए। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था कि, उनका आंदोलन कभी नहीं रुक सकता। उन्होंने स्पष्ट किया था कि यदि वे बेल लेंगे या अनशन तोड़ेंगे तो यह सरकार के पक्ष में जाएगा और उनके द्वारा किए गए संघर्ष को कमजोर कर देगा। वे प्रशासन को यह संदेश देना चाहते थे कि उनकी लड़ाई बिना किसी शर्त के जारी रहेगी चाहे प्रशासन उन्हें जेल भेजे या किसी अन्य तरीके से दबाव बनाए।
तेजस्वी यादव ने कसा तंज
इन दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी और जमानत पर तंज कसते हुए कहा कि, "यह फिल्म है देखते रहिए। एक एक्टर है, एक वैनिटी वैन है, एक प्रोड्यूसर है और एक डायरेक्टर है। एक फिल्म है इसको आप लोग देखिए। इससे ज्यादा हमें कुछ नहीं कहना है। तेजस्वी ने कहा कि यह बीजेपी की बी टीम है।" Prashant Kishor