Odisha News : नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल में शामिल किए तीन और मंत्री
Naveen Patnaik inducted three more ministers in the cabinet
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:58 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:58 AM
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें तीन और मंत्रियों को शामिल किया गया है। भंजनगर के विधायक एवं पिछले हफ्ते विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले बिक्रम केशरी अरुखा, राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक और बांगिरिपोसी के विधायक सुदाम मरांडी ने सोमवार को ओडिशा सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली।
Odisha News
लोक सेवा भवन में राज्यपाल गणेशी लाल ने दिलाई शपथ
राज्यपाल गणेशी लाल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में यहां लोक सेवा भवन के परिसर में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक समारोह में बिक्रम केशरी अरुखा, शारदा प्रसाद नायक और सुदाम मरांडी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। ये तीनों ही पहले भी मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। इन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
अरुखा और मरांडी को बीते साल मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया था
अरुखा और मरांडी को पिछले साल जून में हुए फेरबदल के दौरान मंत्रिपरिषद से बाहर कर दिया गया था। नायक भी इससे पहले पटनायक मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि अरुखा को बाद में विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इन तीन नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 22 सदस्य हैं।
समीर रंजन और श्रीकांत साहू ने पिछले हफ्ते दिया था इस्तीफा
स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास और श्रम मंत्री श्रीकांत साहू ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास के स्थान पर भी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है, जिनकी जनवरी में हत्या कर दी गई थी। राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक को स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग तथा श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इससे पहले वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।