Odisha News : गंजाम में भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत
Horrific road accident in Ganjam, 12 killed
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:29 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:29 PM
बेहरामपुर (ओडिशा)। ओडिशा के गंजाम जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शादी समारोह से लौट रहे थे लोग
बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि हादसा रविवार देर रात यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर बेहरामपुर-तप्तापानी मार्ग पर दिगपहांडी इलाके के पास हुआ। घटना तक हुई, जब बारात लेकर जा रही बस दूसरी बस से टकरा गई। बेहरामपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ये लोग दिगपहांडी के पास खंडादेउली लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मियों का एक दल मौके पर पहुंच गया है। घायल लोगों को निकाला गया और अस्पतालों में पहुंचाया गया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे। बाकी उनके रिश्तेदार थे। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और दिगपहांडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों को बाद में एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कटक में भर्ती कराया गया। इस बीच, विशेष राहत आयोग ने घायलों को इलाज के लिए 30-30 हजार रुपये देने की मंजूरी दी है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।