तकनीक ने किया सपना साकार, अब नहीं रहेगा जाम का कोई डर
India News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:34 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:34 PM
India News : इंडिगो की मूल कंपनी ने भारत में ऐयर टेक्सी सेवा की शुरुआत कर दी है । ऐयर टैक्सी से अब गुरुग्राम से सीपी तक का सफर सिर्फ 7 मिनट मे पूरा हो जाएगा । ऐयर टैक्सी यात्रियों को कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक सात मिनट में पहुंचाएगी । यह विमान हेलीकॉप्टर की तरह ही कम शोर और बेहतर सुरक्षा उपायों के साथ काम करता है। नई दिल्ली के बाद मुंबई और बेंगलुरु में भी इस सेवा का फायदा यात्री ले सकेंगे।
ऐयर टैक्सी से 90 मिनट का सफर 7 मिनट मे :
अक्सर लोग जब जाम मे फंस जातें हैं तो लोगो के मन मे एक ख्याल आता है कि काश कोई ऐसा साधन होता की वे उड़ कर अपनी मंज़िल तक पहुच जातें । उन्हे घंटो लगने वाले लंबे जाम से राहत मिल जाती। ऐसे लोगो के लियें एक बड़ी खुशखबरी हैं । यात्री अब घंटो बिना जाम मे फंसे अपने गंतव्य तक समय से पहुच पाएंगे। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और अमेरिका स्थित आर्चर एविएशन 2026 में भारत में एक ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू करेगी। यह एक ईलेक्ट्रिक ऐयर टैक्सी होगी। यह सेवा यात्रियों को कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक सात मिनट में पहुंचाएगी। यह शोर के स्तर को कम करेगा, यात्रियों के लिए उन्नत सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करेगा, सुरक्षित और तेज़ यात्रा प्रदान करेगा।
India News
ऐयर टैक्सी का किराया 2000 से 3000रुपये तक हो सकता है :
यह सेवा यात्रियों को कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक सात मिनट में पहुंचाएगी। कनॉट प्लेस से गुरुग्राम की दूरी 27 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से जाने मे लगभग 90 मिनट का समय लगता है । कुल खर्चा लगभग 1500 लगता है ।
आर्चर एविएशन एक्जीक्यूटिव्स के अनुमान के मुताबिक, कनॉट प्लेस से हरियाणा के गुरुग्राम तक का सफर 2,000 से 3,000 रुपये तक हो सकता है। एक विमान में पायलट के अलावा चार यात्री सवार हो सकते हैं। ये ऐयर टैक्सी कम शोर और बेहतर संसाधनो के साथ काम करती हैं।
India News
आने वाला समय बताएगा इसके कितने फायदे हैं:
उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्दी भारतीय विमानन नियामक, DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) से मंजूरी मांगेगी। इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज की योजना हैं की कि भारत में यह सेवा आने वाले दो सालो मे यानी की 2026 तक शुरू हो जाएगी। इस ऐयर टैक्सी एयर टैक्सी का एक फायदा एयर एंबुलेंस के तौर पर भी एक्सपर्ट देख रहे हैं। एयर टैक्सी से मरीजों तक वैक्सीन और दवाइयां भी आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी। इस ऐयर टैक्सी से लोगो को कितना फायदा होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।