बिग ब्रेकिंग : पेपर लीक विवाद के बीच NEET-UG काउंसलिंग केंसिल
NEET-UG
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:11 PM
NEET-UG : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग (NEET-UG) परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET-UG काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अगली जानकारी मिलने तक नीट यूजी काउंसलिंग को स्थगित किया गया है। जल्द ही इसकी संशोधित तिथियां को घोषित कर दिया जाएगा।
जल्द होगी नई तारीखों की घोषणा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग (NEET-UG) को स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कियह स्थगन तब हुआ है जब उच्चतम न्यायालय ने आज से शुरू होने वाली नीट-यूजी काउंसलिंग में देरी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह कोई “खुली और बंद” प्रक्रिया नहीं है।