बड़ी खबर : NEET-PG Exam की नई तारीख घोषित, 11 अगस्त को होगा एग्जाम
NEET-PG Exam 2024
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:28 PM
NEET-PG Exam 2024 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने NEET-PG Exam 2024 परीक्षा की नई तिथि का ऐलान कर दिया है। NEET-PG 2024 की परीक्षा अब 11 अगस्त 2024 को होगी। आपको बता दें कि 22 जून 2024 को NEET-PG 2024 की परीक्षा रद्द की गई थी और इसकी तिथि आगे ऐलान करने की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस न्यू दिल्ली ने NEET-PG 2024 की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी। NEET-PG 2024 की परीक्षा अब 11 अगस्त 2024 को होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में कराई जाएगी।