भाजपा की जीत के लिए युवक ने मांगी अजीबोगरीब मन्नत, सुनकर रह जाएंगे दंग
Chhattisgarh News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:57 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:57 PM
Chhattisgarh News : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 9 जून को मोदी एक बार फिर पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल बीजेपी जी छत्तीसगढ़ के एक समर्थक ने बीजेपी जीतने के लिए एक अजीब सी मन्नत मांग ली थी। जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि इस युवक ने अपनी उंगली देवी को भेंट की और बीजेपी की जीत की मनौती मांगी।
Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ का मामला
यह मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर का हैं जहा एक युवक अंधविश्वास मे इस कदर डूब गया की उसने भाजपा कि जीत के लिये अपने शरीर के अंग को ही काट डाला । लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद जब मतगणना के नतीजे मे भाजपा लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करी तो अपनी उंगली काटकर देवी मां के मंदिर में चढ़ा दी। युवक की हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया, जहा पर अब उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है ।
Chhattisgarh News
भाजपा की जीत के बाद देवी को भेंट करी उंगली
यह घटना तब की है जब मतगणना का रिजल्ट देख कर जब एक युवक ने अजीबोगरीब मनौती मांग ली थी।शुरुआती रुझानो में कॉंग्रेस का उत्साह देखकर 30 वर्षीय दुर्गेश पांडेय डिप्रेशन मे चला गया।जिसके बाद वो तत्काल सावंत सरना के प्राचीन काली मंदिर पहुंचा और बीजेपी की जीत की मन्नत मांगी।ये युवक बलरामपुर के डीपाडीह का रहने वाला है ।दुर्गेश का कहना है कि मतगणना वाले दिन शुरुआती दौर मे भाजपा को पिछड़ता देख कर वो डर गया था ।उसने डीपाडीह के सरना स्थित देवी काली के मंदिर मे मन्नत मांग ली थी।शाम को जीत की खबर सुनने के बाद उसने काली मंदिर जा कर अपने हाथ की उंगली काट कर देवी को भेंट कर दी।दुर्गेश का कहना है कि वह भाजपा की विचारधारा से काफी प्रभावित हैं ।अगर भाजपा का आंकड़ा 400 के पार होता तो उन्हें और ज्यादा खुशी होती।
युवक की हालत अब स्थिर है
उंगली काटने के बाद दुर्गेश के हाथ का खून का बहाव बंद नही हो रहा था।उसे पास के अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहा से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।वहा पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उसके खून के बहाव को रोक दिया ।काफी समय बीत जाने के कारण डॉक्टर उसकी कटी उँगली को जोड़ नही पाये। अब युवक की हालत स्थिर है ।दुर्गेश ने बताया कि वह भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है किन्तु उसे इस पार्टी पर पूरा विश्वास हैं और सनातन धर्म की रक्षा के लिए वह भाजपा का समर्थन करता है। Chhattisgarh News