PM मोदी ने वर्जुअल गेम्स की दुनिया में रखा कदम, शीर्ष गेमर्स से हुए रुबरू
Modi Meets Gamers
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:14 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:14 AM
Modi Meets Gamers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के देश भारत को तकनीकी रूप से विकसित करने के लिए बेहद गंभीर है। गुरुवार को वर्चुअल दुनिया हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन गई है, इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के शीर्ष भारतीय गेमर्स के साथ एक विशेष बातचीत में की। जिसमें गेमिंग संस्कृति, युवा आकांक्षाओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान विभिन्न खेलों में हाथ भी आजमाया।
प्रमुख भारतीय गेमर्स ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गेमिंग संस्कृति, युवा आकांक्षाओं पर एक विशेष बातचीत की। चर्चा के दौरान, प्रधान मंत्री ने विभिन्न खेलों में हाथ आजमाते हुए गेमिंग में भी कदम रखा। इस अनूठी बातचीत का पूरा वीडियो 13 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे जारी किया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI पर प्रधानमंत्री और भारत के शीर्ष गेमर्स का एक टीचर जारी किया गया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उसे बेहद पसंद किया जा रहा है।
पीएम मोदी से मिलने वाले इस शीर्ष गेमर्स में अनिमेश अग्रवाल, नमन माथुर, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, तीर्थ मेथा, गणेश गंगाधर, अंशू बिष्ट शामिल है।
https://twitter.com/ANI/status/1778341256369717709
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।