MDH, एवरेस्ट के मसालों पर इन देशों ने लगाया 'बैन', जानें क्यों ?
MDH Everest Masala Row
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 04:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 04:26 PM
MDH Everest Masala Row : भारतीय मसाले कंपनी एवरेस्ट और एमडीएच मुश्किल में फंस गई है। दरअसल एमडीएच के कुछ मसालों को बैन कर दिया गया है। साथ ही बाजार से इन मसालों की वापसी का भी आदेश जारी किया है। इतना ही नहीं लोगों को इन मसालों को लेकर चेतावनी दी है। इसके अलावा भारत सरकार को इन मसालों की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए गए है।
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एक सूत्र ने कहा कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FCCI) ने सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग की भारतीय कंपनी के मसालों पर कार्रवाई करने के बाद देशभर से एमडीएच और एवरेस्ट सहित सभी ब्रांड के मसालों के नमूने लेना शुरू कर दिया है। अभी की 'मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एफएसएसएआई बाजार से एमडीएच और एवरेस्ट समेत सभी ब्रांडों के मसालों के नमूने ले रहा है ताकि यह जांचा जा सके कि वे एफएसएसएआई मानदंडों को पूरा कर रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) निर्यातित मसालों की गुणवत्ता को नियंत्रित नहीं करता है।
MDH Everest Masala Row
क्यों हुआ विवाद
आपको बता दें कि इस बीच, भारतीय मसाला बोर्ड भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के चार मिक्स मसाला उत्पादों की बिक्री पर हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर ने बैन लगाने के बाद जांच कर रहा है। दरअसल इन मसालों में स्वीकार्य सीमा से अधिक कीटनाशक 'एथिलीन ऑक्साइड' की मात्रा मिली है, जो किसी तरह की दवा बनाने के काम आती है।
क्या है 'एथिलीन ऑक्साइड'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'एथिलीन ऑक्साइड' एक गंधहीन प्रकार का केमिकल है जिसका इस्तेमाल कुछ समय से खाद्य पदार्थों के लिए किया जा रहा है। इसकी ज्यादा मात्रा मानव शरीर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होती है और यह कैंसर जैसी बीमारी शरीर में पैदा कर सकता है। हॉन्ग कॉन्ग के खाद्य सुरक्षा केंद्र (सीएफएस) ने उपभोक्ताओं से इन उत्पादों को न खरीदने और व्यापारियों से बिक्री ना करने को कहा है जबकि सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने ऐसे मसालों को वापस लेने का निर्देश दिया है। MDH Everest Masala Row
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।