Maharastra News: आतंकवादी हमले’ के फर्जी कॉल से मुस्तैद हुई पुणे पुलिस, आरोपी पकड़ा
Maharastra News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:09 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:09 AM
Maharastra News: पुणे (महाराष्ट्र)। पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक व्यक्ति ने फोन करके एक संभावित आतंकवादी हमले के बारे में सूचना दी जिसके बाद पुणे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई लेकिन बाद में सूचना झूठी निकली। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।
Maharastra News
अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों से झगड़ा होने के बाद आवेश में आकर कथित तौर पर कॉल की। यह कॉल शुक्रवार शाम को आयी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, कॉल आने के बाद पुणे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी और तलाशी ली गयी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। कॉल करने वाले व्यक्ति का कटराज इलाके में होने के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रेन में किसी वजह से आरपीएफ कर्मियों से झगड़ा होने के बाद गुस्से में था और उसने फर्जी कॉल करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जाएगा।