Maharastra News: पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करेगी महाराष्ट्र सरकार:फडणवीस
Maharastra News:
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:20 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:20 AM
Maharastra News: नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करेगी क्योंकि इससे राजकोष पर 1.10 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा और राज्य दिवालिया हो जाएगा।
Maharastra News
राज्य विधानसभा में एक सवाल पर फडणवीस ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना 2005 में बंद कर दी गयी थी। उन्होंने राज्य के हित में पुरानी पेंशन योजना बंद करने का फैसला लेने के लिए तत्कालीन कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार की प्रशंसा भी की। इस योजना के तहत कर्मचारी को पेंशन के रूप में अंतिम वेतन की 50 प्रतिशत धन राशि दी जाती थी।
महाराष्ट्र के वित्त मंत्री फडणवीस ने कहा, सरकार पुरानी योजना के अनुसार पेंशन नहीं देगी। अगर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाती है तो इससे 1,10,000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा और इससे राज्य दिवालिया हो जाएगा। पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं होगी।