हेलमेट नहीं पहनने पर दफ्तर में 'नो एंट्री', कट सकता है तगड़ा चालान!
Maharashtra News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:01 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:01 AM
Traffic Rules : अगर आप भी बिना हेलमेट (helmet) के सड़कों पर बाइक से घूमते है तो थोड़ा अलर्ट रहे है। क्योंकि अब जो हम जानकारी देने वाले है, हो सकता है आप ये सुनने के बाद हेलमेट को गलती से भी नहीं उतारेगें। दरअसल यह खबर उनके लिए है जो महाराष्ट्र में रहते है। क्योंकि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हेलमेट को लेकर एक अनोखा अभियान शुरू किया गया। जिसका असर आपके ऑफिस तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कैसे…
महाराष्ट्र में क्यों चलाया हेलमेट अभियान?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेलमेट (helmet) को लेकर अनोखा सरकारी दफ्तरों के लिए चलाया जा रहा है, जिसका नाम है 'नो हेलमेट नो एंट्री'। यानी अगर बिना हेलमेट के आप गलती से भी दफतर पहुंचे तो उस दिम आपको अपने दफतर में एंट्री तो नहीं मिलेगी। क्योंकि दफ्तरों के बाहर पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। जो बिना हेलमेट लगाकर आने वाले दोपहिया वाहन वाले कर्मचारियों के चालान काट रहे है।
Traffic Rules
बिना हेलमेट के कट सकता है मंहगा चालान
मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने अनोखी पहल की है जिसमें ये आदेश जारी किया है। इस आदेश में सरकारी कार्यालयों में आने वाले दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट के आने पर एंट्री बंद नहीं दी जाएगी। इसके लिए जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के मुख्य गेट पर पुलिसकार्मी तैनात रहेंगे। बता दें कि अगर आप बिना हेलमेट के दफतर जाते है तो आपका भारी चालान कट सकता है। यहां रोजना करीब 25 से 30 चालान काटे जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि यह सख्ती आम जनता के लिए ही नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के की जा रही है।
कुछ लोग पुलिसकर्मियों से करने लगते हैं बहस
दरअसल इस बारें में अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग पुलिस कर्मियों से बहस करने लगते हैं, जिलाधिकारी के आदेश का पालन पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय के साथ ही एसपी कार्यालय व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी इसी तरह से 'नो हेलमेट नो एंट्री' की मुहिम चलाई जा रही है और हेलमेट को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इतना ही नहीं कार चालकों को भी जागरूक करने का काम हो रहा है, उन्हें सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की परमिशन दी गई है।Traffic Rules