कांग्रेस से निकाले गए महाराष्ट्र के नेता संजय निरुपम
Sanjay Nirupam Expelled
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:34 AM
Sanjay Nirupam Expelled : कांग्रेस से निकाले गए महाराष्ट्र के नेता संजय निरुपम । संजय निरुपम ने कांग्रेस पर वैचारिक दिशाहीनता का आरोप लगाया है। संजय निरुपम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस एक बिखरी हुई पार्टी है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद संजय निरुपम ने कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाए हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस में उठा-पटक का तूफान थमता नहीं दिख रहा है. कांग्रेस ने पार्टी विरोधी बयानबाजी पर संजय निरुपम 6 साल के लिए बाहर कर दिया है. जबकि निरुपम ने कहा- मैंने खुद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उसके बाद पार्टी ने सस्पेंड करने का प्रेस नोट जारी किया. इससे पहले महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा ने भी काँग्रेस का साथ छोड़ा था.
संजय निरुपम ने कहा : कांग्रेस एक बिखरी हुई पार्टी
Sanjay Nirupam लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा था. उसके बाद कांग्रेस ने पहले स्टार कैंपनर्स की लिस्ट से बाहर किया, फिर से पार्टी से निकाल दिया. निरुपम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए अपने इस्तीफे के मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और एक्स पर लिखा, ऐसा लगता है कि पार्टी ने कल रात मेरा इस्तीफा मिलने के तुरंत बाद निष्कासन लेटर जारी करने का फैसला किया. इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा.
मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से नहीं मिला था टिकट Sanjay Nirupam Expelled
Sanjay Nirupam मुंबई उत्तर से सांसद रहे हैं, लेकिन इस बार वो मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से दावेदारी कर रहे थे. इस बीच, उद्धव ठाकरे गुट ने एकतरफा फैसला लिया और मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से चार पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए, जिसमें मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट भी शामिल थी. इस बात से निरुपम नाराज़ हो गए. उन्होंने पहले भी सीट बंटवारे में उद्धव गुट के हावी होने पर नाराजगी जताई थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में निरुपम मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी से हार गए थे.