इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के है लाखों फॉलोअर, फिर भी चुनाव में मिले सिर्फ 146 वोट
Ejaz Khan
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:14 PM
Maharashtra Election Results 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है, जिसमें बीजेपी गठबंधन महायुति सत्ता बरकरार रखने की स्थिति में दिखाई दे रही है। वर्सोवा सीट की बात करें तो शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार हारून खान 61,958 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा की भारती लवेकर 58,474 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, इस सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा में एक और नाम रहा। बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट, अभिनेता और खुद को "मुंबई का भाई" कहने वाले एजाज खान का। एजाज खान ने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से चुनाव लड़ा। लेकिन चुनावी नतीजों में एजाज खान को करारी हार का सामना करना पड़ा।
5.6 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, लेकिन सिर्फ 146 वोट
एजाज खान, जिनके इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन और फेसबुक पर 4.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वोटों की गिनती के 18 राउंड के बाद केवल 146 वोट ही हासिल कर पाए। यह संख्या "नोटा" के वोटों (1,216) से भी काफी कम है। वर्सोवा सीट पर 20 नवंबर को 51.2% मतदान हुआ था।
कैरी मिनाटी से जुड़ा विवाद
एजाज खान पहले भी विवादों में रह चुके हैं। एक बार उन्होंने लोकप्रिय यूट्यूबर कैरी मिनाटी से माफी मांगने को कहा था। कैरी ने "बिग बॉस 7" के दौरान एजाज खान को रोस्ट किया था, जिसके बाद दोनों का आमना-सामना हुआ। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कैरी मास्क और टोपी से अपना चेहरा छुपाते नजर आए। एजाज ने कैरी का मास्क उतारते हुए कहा था, "यह कैरी है, जिसने मुझे रोस्ट किया था। अब मेरे फैंस से माफी मांगो।" इस पर कैरी ने डरते हुए माफी मांगी थी। एजाज का एक और बयान भी चर्चा में था, जब उन्होंने कैरी को चेतावनी देते हुए कहा था, "हर बिल में हाथ मत डालो, हर जगह चूहा नहीं होता, कहीं सांप भी हो सकता है।" हालांकि, उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स का विशाल आधार भी उन्हें चुनावी मैदान में मदद नहीं कर सका। Maharashtra Election Results 2024