महाराष्ट्र बोर्ड SSC 10वीं के नतीजे जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
Maharashtra Board
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:04 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:04 PM
Maharashtra Board : महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी के छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजों को बोर्ड ने घोषित कर दिया है। इस बार 10वीं में कुल 95.81 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org और sscresult.mahahsscboard.in जाकर अपने एसएससी परीक्षा रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। एसएससी परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च को खत्म हो गई थी
कैसे रहा रिजल्ट
आपको बता दें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में इस बार कुल 72 विषयों में से 18 विषयों में छात्रों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। कुल 558021 स्टूडेंट्स ने 75 फीसदी से ज्यादा नंबर प्राप्त किए। इस साल भी कोंकण डिवीजन का रिजल्ट 99.01 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रहा। वहीं नागपुर डिवीजन का रिजल्ट सबसे कम 94.73 फीसदी रहा। कुल 15,60,154 छात्रों ने एसएससी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, इनमें से 15,49,326 परीक्षा में शामिल हुए थे और कुल 14,84,431 स्टूडेंट्स पास हुए।
Maharashtra Board
9382 स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड में इस साल कुल 23288 स्कूलों में से 9382 का नतीजे 100 फीसदी रहे। साल 2024 के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी। लड़कियों का रिजल्ट 97.21 फीसदी हैं। वहीं लड़कों का रिजल्ट 94.56 फीसदी रहा। पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट 95.87 प्रतिशत दर्ज किया गया था और कुल 92.05 फीसदी लड़के पास हुए थे।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
अगर आप महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट को चेक करना चाहते हो, तो आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे.. इसके लिए सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाकर क्लिक करें, फिर वेबसाइट के होमपेज पर महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर टैप करें। इसके बाद लॉगिन डिटेल्स एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा। उसे अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड करके, प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। Maharashtra Board