दवाइयां नहीं गैस सिलेंडर भी होते है एक्सपायर, लापरवाही ले सकती है जान
LPG Cylinder Expiry
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:36 PM
LPG Cylinder Expiry : अगर आप बाजार से कुछ खाने का सामान या दवाइयां खरीदते हैं, तो सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट को देखते है। ताकि आप गलती से भी एक्सपायरी डेट की चीजे न ले जाए। क्योंकि एक्सपायरी डेट का कोई भी सामान आपकी सेहत पर जानलेवा असर डाल सकता है। लेकिन क्या आप जानते है, घर में जो आप सिलेंडर का इस्तेमाल करते है, उनकी भी एक्सपायरी डेट होती है। चौंकिए मत... यह बात सच है कि घर वाली रसोई गैस की एक्सपायरी डेट होती है, लेकिन बहुत कम लोग है जो इन बात पर ध्यान देते है।
LPG Cylinder Expiry
आपको बता दें कि हम सिलेंडर लेने से पहले यह तो चेक कर लेते है कि गैस लीक तो नहीं हो रही। लेकिन इस बात पर नजर नहीं डालते कि कही हम एक्सपायरी डेट का सिलेंडर तो नहीं ले रहे। भारत में बड़े पैमाने पर एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, ऐसे में आइए जानते हैं गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक की जाती है और ये कहा लिखी होती है।
इस जगह लिखी होती है एक्सपायरी डेट
अगर आप एलपीजी सिलेंडर लेते हो तो आपने देखा होगा कि ऊपर की ओर जो तीन पट्टियां होती हैं, उनपर बड़े-बड़े अक्षरों में एक कोड लिखा होता है। असल में यह कोई मामूली कोड नहीं, बल्कि सिलेंडर की क्सपायरी डेट लिखी होती है। ये कोड A-24, B-25, C-26 या D-27 होते हैं। आपको बता दें कि कोड में ABCD अक्षर महीने को दर्शाते हैं और उसके पीछे लिखे नंबर्स साल के बारें में बताते है। आइए अब समझते हैं कि ये कोड कैसे सिलेंडर की एक्सपायरी बताते हैं।
ABCD का मतलब
ABCD में हर अक्षर को तीन-तीन महीनों के समूह में बांटा गया है।
A का मतलब है- जनवरी, फरवरी और मार्च
B का मतलब है- अप्रैल, मई और जून
C का मतलब- जुलाई, अगस्त, सितंबर
D का मतलब अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर है.
आप इसी सरल भाषा में ऐसे समझ सकते है कि अगर आपके सिलेंडर पर C-23 लिखा है तो इसका मतलब यह हुआ कि वह सिलेंडर 2023 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच एक्सपायर होगा।
इसलिए लिखी जाती है एक्सपायरी डेट
आपको बताते चले कि एक सिलेंडर की उम्र 15 साल तक की होती है। इस अवधि में उसकी दो बार टेस्टिंग की जाती है। पहली 10 साल बाद और दूसरी 5 साल के बाद। असल में सिलेंडर पर लिखी उसकी एक्सपायरी डेट ही उसकी टेस्टिंग डेट में आती है। इस डेट के बाद सिलेंडर को फिर से टेस्टिंग के लिए भेजते है, और देखा जाता है कि वह अभी और इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। LPG Cylinder Expiry