बड़ी बात : PM मोदी का हमलावर तेवर हुआ और तेज, मायने अपने-अपने
Lok Sabha Election 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:05 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:05 PM
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के आगे बढऩे के साथ ही बहुत कुछ आगे बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा आगे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तेवर बढ़ रहे हैं। हर रोज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस के खिलाफ अधिक से अधिक हमलावर होते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आचार संहिता की परवाह किए बिना हिन्दु तथा मुस्लिम धुव्रीकरण का भी खूब प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीखे हो रहे जेवर को लेकर विश्लेषक अपने-अपने ढंग से देख रहे हैं।
Lok Sabha Election 2024
क्या चिंता में हैं PM मोदी ?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार हमलावर रूख को विश्लेषक ध्यान से समझ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का एक वर्ग मान रहा है कि भारत की जनता लोकसभा चुनाव के प्रति उदासीन नजर आ रही है। इस कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चिंता बढ़ गई है। इसी चिंता के कारण PM मोदी ज्यादा आक्रामक हो रहे हैं। आक्रामक बयान देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के बीच में चुनावी हवा बनाना चाहते हैं। इन विश्लेषकों का साफ मत है कि इस बार के चुनाव में अभी तक कोई बड़ा चुनावी मुद्दा नहीं बन पाया है। विश्लेषकों का एक दूसरा वर्ग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमलावर तेवर को 400 पार वाले नारे से जोडक़र देख रहा है। इस प्रकरण के विश्लेषक मान रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए तो पूरी तरह से आश्वस्त हैं। तेवर तीखे करने का कारण यह है कि प्रधानमंत्री 400 पार का नारा सच करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में आकर घोषणा कर रखी है कि इस बार के चुनाव में NDA को 400 से अधिक सीट मिलेगी। 400 पार का नारा पूरा करने के मकसद से ही PM मोदी चुनाव में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
एक तीसरा पक्ष भी है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इर्द-गिर्द ही लोकसभा का पूरा चुनाव हो रहा है। इसको लेकर विश्लेषकों का एक तीसरा पक्ष भी है। यह पक्ष कहता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में इंडिया गठबंधन से सावधान रहने का पूरा भाव है। PM मोदी जानते हैं कि भारत की जनता का रूख किसी भी समय बदल सकता है। यह भी स्पष्ट है कि जनता सरकार बदलते रहने की भी आदि रही है। इस कारण PM मोदी इंडिया गठबंधन को भाजपा तथा RSS के सबसे बड़े हथियार से घेरे हुए रखना चाहते हैं। सबको पता है कि भाजपा के पास हिन्दु-मुस्लिम वाला हथियार सबसे बड़ा हथियार है। PM मोदी का साफ मत है कि हिन्दु-मुस्लिम तथा मंदिर का मुद्दा ही भाजपा को शीर्ष स्तर तक लाया है। इस बार भी PM मोदी हिन्दु-मुस्लिम वाले एजेंडे पर ही चुनाव को आगे बढ़ा रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।