फिल्म स्टार गोविंदा भी उतरे चुनाव मैदान में, शिवसेना के टिकट पर लड़ेंगे
Govinda
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:58 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:58 PM
Lok Sabha Election 2024 : चर्चित फिल्म स्टार गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि फिल्म स्टार गोविंदा ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है। गोविंदा शिवसेना (शिंदे गुट) के टिकट पर मुंबई से चुनाव लडऩे वाले हैं। समाचार लिखे जाने तक गोविंदा ने लोकसभा का चुनाव लडऩे की अधिकारिक घोषणा नहीं की है। जानकार सूत्रों का दावा है कि शिवसेना (शिंदे गुट) ने गोविंदा को टिकट देने का फैसला कर लिया है।
इस सीट से लड़ेंगे गोविंदा
राजनीति के गलियारे से खबर आ रही है कि फिल्म स्टार गोविंदा मुंबई की मुंबई नार्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना ने अपने टिकट पर गोविंदा को चुनाव लड़ाने का फैसला कर लिया है। पहले गोविंदा के हिमांचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩे की चर्चा थी। मंडी सीट से भाजपा ने फिल्म स्टार कंगना रनौत को प्रत्याशी बना दिया है। अब गोविंदा शिवसेना के प्रत्याशी बनकर मुंबई से चुनाव लड़ेंगे। सबको पता है कि गोविंदा पहले भी सांसद रह चुके हैं। वर्ष-2004 में गोविंदा महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडक़र सांसद बने थे। गोविंदा ने उस समय भाजपा के दिग्गज नेता राम नाईक को चुनाव हराया था।
Lok Sabha Election 2024
कौन हैं गोविंदा
गोविंदा हिन्दी फिल्मों के जाने-माने कलाकार हैं। लम्बे अर्से तक गोंविदा को हिन्दी फिल्मों का सुपर स्टार कहा जाता था। गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा आहुजा है। 21 दिसंबर 1963 को जन्में गोविंदा आहुजा को गोविंदा के नाम से जाना जाता है। गोविंदा को हिन्दी फिल्मों में शानदार अभियन तथा दमदार नृत्य करने के लिए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं। अब एक बार फिर से गोविंदा राजनीति की पारी शुरू कर रहे हैं।