मोदी-योगी की तस्वीरों को सरकारी दफ्तरों से हटाया जाएगा
Lok Sabha Election 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:32 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:32 AM
Lok Sabha 2024 : लोकसभा चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तरह कमर कस ली है। आयोग उन अधिकारियों को भी हटा रहा है। जिनके खिलाफ पक्षपात की शिकायत मिल रही है, वहीं पैसों की लेन-देन पर भी आयोग की नजर है। अब सरकारी दफ्तरों की बारी है। आयोग ने सरकारी दफ्तारों से मोदी-योगी सहित सभी नेताओं की फोटो हटाने के निर्देश दिए हैं।
एसीएस, प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र
चुनाव आयोगी ओर से सभी शासकीय कार्यालयों से सभी राजनेताओं की तस्वीर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला लोकसभा चुनाव को लेकर लागू हुई आदर्श आचार संहिता के चलते लिया गया है। हालांकि इस दौरान शासकीय कार्यालयों में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की तस्वीर लगी रह सकती है। इसके अलावा सभी नेताओं की तस्वीर सरकारी दफ्तर से हटने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने सभी एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव को पत्र भेज दिया है। इसके साथ ही यूपी के सभी विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा गया है। इस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार के मंत्री समेत सभी राजनेताओं की फ़ोटो शासकीय दफ्तरों से हटाई जाएगी।
7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव
गौरतलब हो, भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। जिसके चलते 16 मार्च से देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होंगी। जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण और तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी। वहीं चौथे चरण की 13 मई, पांचवे चरण की वोटिंग 20 मई को होनी हैं। इसके अलावा छठे चरण की 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को वोट पड़ेंगे। इसके लिए 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
Lok Sabha Election 2024