बिहार का लोकप्रिय भोजन लिट्टी-चोखा क्या वाकई मे बिहार का ही हैं?
Litti-Chokha News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:23 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:23 AM
Litti-Chokha News : भारत के सर्वाधिक व्यंजन परंपरागत होते है और स्वाद के तो कहने ही क्या जुबां पर अगर चढ़ जाये तो कोई भूलता नही है । कहते है बिहार गये और लिट्टी-चोखा ना खाया तो क्या खाया।ये बिना तेल मसालो का बना लंबे समय तक ना खराब होने वाला भोजन है ।ये आटे की लोइ मे सत्तू को भर कर बनाया जाता है इसे कोयले या उपले की आग पर सेका जाता है ।चोखा बनाने के लिये बैगन,टमाटर आलू को भून कर बनाया जाता है । इसे घी मे डुबो कर खाया जाता है,कुछ लोग बिना घी के खाना पसंद करते हैं ।
लिट्टी-चोखे का इतिहास
लिट्टी-चोखा का इतिहास बड़ा दिलचस्प है ।ये मगध काल से जुड़ा है मगध की राजधानी पाटलिपुत्र थी जो अब बिहार की राजधानी पटना है ।कहा जाता है कि उस समय चंद्रगुप्त मौर्य के सैनिक युद्ध पर जाते थे तब वो अपने साथ खाने के लिये लिट्टी-चोखा ले कर जाते थे।ये काफ़ी समय तक खराब नही होता था ।लिट्टी-चोखा बिहार के किसनो का मुख्य भोजन है क्योकी ये एक ऐसा भोजन ही जो कम समय मे बन जाता है और शरीर को ज्यादा उर्जा देता है,पेट को ठंडा भी रखता है ।
Litti-Chokha News
लिट्टी-चोखा मुगल काल से भी जुड़ा
मुगल काल के समय मे लिट्टी-चोखा को बड़ा योगदान मिला ।उन्होंने इसे नया स्वाद और नया आयाम दिया,इसे मांसाहार के साथ खाना ज्यादा पसंद किया।वो इसे पाया करी के साथ खाना ज्यादा पसंद करते थे।वो इसे मटन करी के साथ भी खातें थे। स्वतंत्रता सेनानी अपनी लड़ाई के समय खाने के लिये लिट्टी-चोखा लेकर चलते थे।इसकी खासियत थी की यह जल्दी खराब नही होता था ।कई युद्घ के दौरान इस लिट्टी-चोखा का इस्तेमाल भोजन के रूप मे किया गया है ।अब ये व्यंजन सारे भारतवर्ष मे मशहूर है ।इस लाजवाब लिट्टी-चोखे का स्वाद आप भी चखिये और सबको खिलाए। Litti-Chokha News