बड़ी खबर : लद्दाख में अभ्यास के दौरान सेना का टैंक हुआ हादसे का शिकार, JCO सहित 5 जवान शहीद
Ladakh News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:43 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:43 AM
Ladakh News : लद्दाख से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जल का स्तर बढ़ने लगा जिसकी चपेट में एक जेसीओ और पांच जवान आ गए।
Ladakh News
जानकारी के मुताबिक ये हादसा शुक्रवार को लेह से 148 किमी दूर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान देर रात करीब 1 बजे के आसपास हुआ। जिसमें टैंक अभ्यास करते हुए अचानक नदी का जलस्तर बढ़ा और ये दर्दनाक हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में T72 टैंक पर सवार सैनिक डूब गए। जिसमें जेसीओं समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस T-72 टैंक के साथ जवान प्रैक्टिस कर रहे थे वह भारत में अजेय नाम से जाना जाता है। इसे 1960 में रूस में बनाया गया और 1973 में सोवियत सेना में शामिल किया गया था।
सेना के कई टैंक मौजूद थे
बताया जा रहा है कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में जो घटना हुई है वहां सेना के कई टैंक मौजूद थे। टैंक द्वारा नदी पार कराने के लिए अभ्यास कराया जा रहा था लेकिन इस दौरान ये हादसा हो गया। हादसे का शिकार हुए जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। टी-72 टैंक पर सवार जवानों में से एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) और चार अन्य रैंक के जवान शामिल थे। हादसे का शिकार हुए जवानों के नाम आरआईएस एमआर के रेड्डी, डीएफआर भूपेंद्र नेगी, एलडी अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान (6255 एफडी वर्कशॉप), सीएफएन नागराज पी (एलआरडब्ल्यू) हैं।
हादसे पर राजनाथ सिंह क्या बोले?
लद्दाख में हुए हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संवेदना जताई है। एक रक्षा अधिकारी के मुताबिक टैंक में 4-5 जवान सवार थे। फिलहाल इस मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संवेदना जताते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। देखें पोस्ट...
[caption id="attachment_163183" align="aligncenter" width="524"] Credit-Social Media[/caption]