कोटा में फिर छाया मातम, रिजल्ट से पहले ही फंदे से झूला छात्र
Kota News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:18 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:18 PM
Kota News : 'पापा, मुझे माफ करना, इस बार भी मेरा नीट में चयन नहीं हो पाएगा।' ये नीट के छात्र भरत का आखिरी संदेश था अपनी पिता के लिए। राजस्थान के कोटा के धौलपुर के रहने वाले भरत कुमार राजपूत ने एक सादे कागज में अपने पिता के लिए ये आखिरी संदेश लिखा और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कहा दिया। यह दुखद घटना कोटा के जवाहर नगर थाने के तलवंडी इलाके में हुई। भरत यहां अपने भांजे के साथ एक पीजी में रह रहा था। मंगलवार को भरत की मौत के साथ एक और बात साफ हो गई कि कोटा कोचिंग में छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयास खोखले हैं। पिछले चार महीने में भरत के अलावा 8 परिवार अपने बच्चों को गवां चुके हैं।
नतीजा आने से पहले ही उठाया कदम
कोटा में नीट की तैयारी कर रहा भरत परीक्षा के अपने रिजल्ट को लेकर काफी दिनों से परेशान था। इससे पहले उसने दो बार नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था, परीक्षा में अपने तीसरे प्रयास की तैयारी के लिए वह कोटा में रह रहा था और कोचिंग ले रहा था। भरत के भतीजे रोहित राजपूत ने उसकी तैयारी के बारे में भी जानकारी दी। रोहित ने बताया कि उसकी अच्छी तैयारी थी और 500 प्लस नंबर बना लेने जितना अच्छा विश्वास था। लेकिन परीक्षा और नतीजे से पहले ही उसने पता नहीं क्यों यह कदम उठा लिया।
[caption id="attachment_154806" align="aligncenter" width="539"] Kota News[/caption]
बाजार गया था रोहित
मिली जानकारी के अनुसार भरत अपने भांजे के साथ कोटा के एक ही पीजी में रहते थे। मंगलवार को घटना के समय भांजा रोहित बाल कटवाने के लिए बाजार में गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने पाया कि उसके मामा ने अपनी जान ले ली है। रोहित और पीजी मालिक ने दरवाजे से झांककर देखा तो भरत पंखे पर चादर का फंदा बनाकर लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कमरे से भरत का अपने पिता को लिखा गया पत्र भी मिला। नीट परीक्षा 5 मई को होनी थी और वह घर लौटने की योजना बना रहा था। हालांकि, उससे पहले ही उसने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Kota News