कांवड यात्रा के विवाद में कूद पड़े बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री
Kanwar Yatra
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:55 PM
Kanwar Yatra : उत्तर प्रदेश में चल रहे कांवड यात्रा के विवाद में बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी कूद पड़े हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चर्चा का विषय बने कांवड यात्रा के विवाद में बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बहुत बड़ी बात कही है। बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री की बात पर बवाल मच गया है।
Kanwar Yatra
क्या बागले बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री
बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री कांवड विवाद में कूद पड़े हैं। कांवड यात्रा के मार्ग पर दुकानों तथा रेहड़ी-पटरी पर नाम लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। आरोप है कि कांवड यात्रा के मार्ग पर कुछ लोग गलत-शलत नाम लिख रहे हैं। इस मुददे पर बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि हर किसी को अपने बाप को ही बाप कहना चाहिए। किसी दूसरे केे बाप को बाप कहना बिल्कुल भी उचित नहीं है। बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि कांवड यात्रा के मार्ग में पड़ने वाली दुकानों पर नाम लिखना स्वागत के योग्य कदम है। इस कदम से कांवड यात्रा की पवित्रता बनी रहेगी। किसी को भी अपना नाम लिखने में क्या आपत्ति हो सकती है। बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र शास्त्री ने जोर देकर कहा कि नाम लिखने से पता चल जाएगा कि वह दुकान सनातनी की है या ‘याहू’ वाले की है। किसी को भी अपने बाप को बाप कहने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए। Kanwar Yatra