कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने जड़ा थप्पड
Kangana Ranaut Slapped
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:22 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:22 AM
Kangana Ranaut Slapped : बॉलीवुड का बड़ा नाम होने के साथ-साथ अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पॉलिटिक्स का भी एक बड़ा नाम बनकर उभर चुकी है। बता दें अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की उम्मीदवार थीं जिन्होंने चुनाव के बाद मंडी की लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से चुनाव जीत लिया है। इन सबके बीच कंगना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ की जवान ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है।
कंगना को क्यों पड़ा थप्पड
बीजेपी सांसद कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि कंगना रनौत का एक महिला CISF की जवान से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पंगा हो गया जिसके बाद गुस्से से तिलमिलाई जवान ने कंगना को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी खुलकर बात नहीं कर रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस की एक महिला से आज (6 जून) की दोपहर करीब 3:00 बजे किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। जिसके बाद CISF जवान ने कंगना को थप्पड जड़ दिया। देखें वीडियो...
[video width="320" height="564" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/fZPMIB5p5ath-DEy.mp4"][/video]