कलियुग बेटे ने बुजुर्ग पिता के मुंह पर मारे इतने मुक्के, वीडियो देखकर खौल उठेगा खून
Son Beating Father
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:40 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:40 PM
Son Beating Father : कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे देख और सुनकर आपका खून खौल उठेगा। दऱअसल आज के टाइम में प्रॉपर्टी को लेकर कई झगड़े है। ऐसे में ही एक बेटे इतना दरिंदा बन गया कि उसने अपने पिता से दुश्मनी निकाली। हैवान बेटे ने अपने बाप को इतना मारा की उनकी मौत हो गई।
Son Beating Father
हैवान बना बेटा
आपको बता दें इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है। जिसके देखकर हर कोई उस बेटे पर थूं-थू कर रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अपने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रॉपर्टी के लिए हैवान बने बेटे ने जिस तरह से अपने पिता के मुंह पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए हैं, उसे देखकर आपका भी खून खौल उठेगा। खबरों के मुताबिक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।
https://twitter.com/DhananjayPutush/status/1784800482428662062
पुलिस ने की कार्रवाई
यह मामला कर्नाटक का बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई की है। पुलिस ने हैवान बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 सेकंड के वायरल वीडियो में बेटा अपने बुजुर्ग पिता को 25 बार मुक्के मारता है। जब वह थक जाता है, तो लात से भी मारता है। हालांकि, तभी एक अन्य शख्स उसे पकड़कर दूसरी ओर ले जाता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स गुस्से में आ गए है। कई लोगों ने वीडियो शेयर करके लिखा है यही कलियुग है। Son Beating Father