भारत में कोई नहीं रहेगा बेरोजगार, अकेले डिजिटल सेक्टर में मिलेगी 8 करोड़ नौकरी
Jobs in Digital Sector
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:53 AM
Jobs in Digital Sector : भारत के युवा वर्ग के लिए बेहतरीन खबर सामने आई है। खबर यह है कि अगले 6 वर्षों के बाद भारत में कोई भी पढ़ा-लिखा युवक अथवा युवती बेरोजगार नहीं रहेगा। भारत के पढ़े-लिखे बेरोजगारों को अगले 6 वर्षों में आठ करोड़ नौकरी तो अकेला डिजिटल सेक्टर ही देने वाला है। भारत के युवाओं के लिए यह अच्छी खबर अलग सर्वे तथा स्टडी में सामने आई है। भारत के सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने दावा किया है कि भारत का डिजिटल मीडिया 30 प्रतिशत की दर से शानदार विकास कर रहा है।
Jobs in Digital Sector
अकेले डिजिटल सेक्टर में नौकरियों का अंबार
भारत के युवा वर्ग में रोजगार को लेकर हमेशा से ही चिंता रही है। भारत में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल मीडिया सेक्टर ने इस चिंता को काफी हद तक खत्म करने के संकेत दिए हैं। विशेषज्ञों की बात को माने तो भारत में डिजिटल सेक्टर भारत के युवा वर्ग की बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने वाला है। स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2023 की रिपोर्ट के अनुसार देश में 25 साल से कम उम्र के 42 प्रतिशत ग्रेजुएट युवा बेरोजगार हैं। अगर आप भी ग्रेजुएशन के बाद रोजगार की तलाश में हैं तो डिजिटल सेक्टर आपके लिए एक बेहतर कॅरियर विकल्प साबित हो सकता है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार डिजिटल सेक्टर में 2027 तक 6.9 करोड़ नौकरियां निकलेंगी। वहीं विश्व आर्थिक मंच के अनुसार डिजिटल सेक्टर की उभरती स्किल्स के जरिये आगामी 5-6 वर्षों में 8.3 करोड़ जॉब के अवसर मिलेंगे।
भारत को रोजगारयुक्त बनाएगा डिजिटल मीडिया
भारत के सूचना तथा प्रसारण विभाग के सचिव संजय जाजू ने कहा है कि भारत को बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा दिलाने में डिजिटल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। भारत के सूचना तथा प्रसारण सचिव संजय जाजू मंगलवार को मुंबई के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के सूचना सचिव संजय जाजू ने कहा कि भारत को सॉफ्ट पावर बनाने में मीडिया और मनोरंजन (एम एंड ई) क्षेत्र की अहम भूमिका है। इस क्षेत्र में विकास और रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। जाजू ने कहा कि भारत इस समय डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।
ऑनलाइन मीडिया सामग्री की क्षे उपलब्धता के कारण मीडिया और भारत मनोरंजन क्षेत्र में भी तेजी से बदलाव आया है। देश में 90 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता, 60 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन और 4 करोड़ से अधिक कनेक्टेड टीवी हैं। यह उद्योग अपनी रचनात्मकता, नवीनता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था में गुणांक के रूप में वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जाजू ने कहा कि फिक्की-अर्नेस्ट एंड यंग रिपोर्ट के अनुसार, देश के डिजिटल मीडिया सेगमेंट में साल-दर- साल 30 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गई है। ओटीटी सेगमेंट की वृद्धि ने इस क्षेत्र में वास्तविक बदलाव लाया है। इस समय देश में करीब 60 ओटीटी प्लेटफॉर्म काम कर रहे हैं और इनमें से कई क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित कर रहे हैं। भारत में ओटीटी सेगमेंट का मौजूदा कारोबार 10 हजार करोड़ रुपये का है।