लालू यादव के बिगड़े बोल, कहा- हिन्दु नहीं हैं नरेन्द्र मोदी
Jan Vishwas Rally
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:43 PM
Jan Vishwas Rally : बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बिगड़े बाले सामने आए हैं। अपनी हंसी-मजाक वाली शैली के लिए प्रसिद्ध लालू प्रसाद यादव ने पटना की एक रैली में आपत्तिजनक बयान दिया है। लालू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिन्दु नहीं हैं। लालू यादव ने अपने पुरान सहयोगी नीतीश कुमार को पलटूराम कहकर संबोधित किया है। लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर की गई ताजा टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Jan Vishwas Rally
क्या बोला लालू प्रसाद यादव ने
आपको पता ही है कि बिहार के चर्चित नेता लालू प्रसाद यादव अपनी गैर गंभीर टीका-टिप्पणियों से हमेशा चर्चा में रहा करते थे। पिछले लम्बे अर्से तक लालू प्रसाद यादव जेल में रहे। उसके बाद वें काफी समय से बीमार भी हैं। रविवार को बिहार के पटना शहर में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की एक बड़ी रैली हुई है। पटना की रैली में लालू प्रसाद यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मान्यताओं को नहीं मानते हैं फिर भला वें हिन्दु कैसे हैं? लालू यादव ने अपनी बात के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि जब हिन्दु के माता-पिता का देहांत हो जाता है तो उनका बेटा अपने दाढ़ी तथा बाल छिलवाता है। उन्होंने PM नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जब आपकी माता जी का निधन हुआ तो आपने अपने दाढ़ी-बाल क्यों नहीं छिलवाए ? यह तो हिन्दु मान्यता के खिलाफ है फिर भला आप हिन्दु कैसे हो गए ?
वें क्या जाने क्या होता है परिवार ?
लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजकल परिवारवाद पर भाषण देते हुए घूम रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जिसका परिवार ही नहीं है वह भला परिवार को क्या जान सकता है। आपका तो परिवार ही नहीं है। आप परिवार की बात को क्या जान सकते हैं?
पलटूराम की खूब चर्चा
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुई महा गठबंधन की रैली में पलटूराम शब्द की खूब चर्चा रही। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को पलटूराम कहते हुए कहा कि इस पलटूराम का कोई भरोसा नहीं। पता नहीं पलटूराम कब और कहां पलटी मार जाएं। लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को पलटी मारने में जरा सी भ शर्म नहीं आती है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।