JAMMU-KASHMIR NEWS: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश के दो सदस्य गिरफ्तार
JAMMU-KASHMIR NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:18 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:18 AM
JAMMU-KASHMIR NEWS: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो सक्रिय सदस्यों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
JAMMU-KASHMIR NEWS
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पुलवामा में हथियारों की खेप पहुंचाने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना की एक विशेष टीम को जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था।
अधिकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहन पर सवार दो संदिग्धों को लिट्टर इलाके के नैना बटपोरा में रोका गया जहां उनके पास से 25 हथगोले, एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 230 पिस्तौल गोलियां, 10 एके राइफल मैगजीन और 300 एके कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में से एक की पहचान शौकत अहमद डिगू के रूप में हुई जबकि दूसरा नाबालिग था। नाबालिग डिगू का चचेरा भाई था। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, डिगू ने खुलासा किया कि वह जैश के सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट के संपर्क में था, जो वर्तमान में राजौरी के केंद्रीय कारागार में बंद है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, संदिग्ध (डिगू) जैश-ए-मोहम्मद संगठन के लिए काम कर रहा था और बरामद हथियारों और गोला-बारूद का यह जखीरा आगे वितरण और पुलिस तथा सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए था।